Latest News

मुंबई : कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की और न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने की मांग की जिसके आधार पर नवंबर 2019 में शिवसेना के नेतृत्व में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन बना था। राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एच के पाटिल ने किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में राजनीतिक हालात और कोविड-19 से निपटने के लिए किये जा रहे प्रबंधों पर भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि सभी फैसले एमवीए के घटक दलों द्वारा सर्वसम्मति से लिये जाएं। मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा राज्य के गृह मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाये जाने के बाद एमवीए विवादों में घिर गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement