Latest News

मुंबई : होली त्योहार पर कई लोग नशे का सेवन करते हैं और सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग मचाते हैं लेकिन इस बार मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की सीबी कंट्रोल यूनिट ने हुक्केबाजों का प्लान नष्ट कर दिया है। ईओडब्ल्यू ने शिवड़ी इलाके से १७ लाख २३ हजार रुपए का हुक्का जब्त किया है और नशेड़ियों के होली प्लान पर पानी फेर दिया है। इस मामले में मुस्तफा चितलवाला (४१) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों को सूचना मिली कि शिवड़ी इलाके में अवैध तरीके से हुक्का बनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम करीब ५ बजे के आस-पास ईओडब्ल्यू की एक टीम पहुंचकर छापेमारी की और कई तरीके के हुक्के को जप्त किया। इसमें फ्लेवर हुक्के भी शामिल थे। आरोप है कि मुस्तफा अवैध तरीके से हुक्का बनाकर बाजारों में बेचा करता था। आरोपी मुस्तफा के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी और जप्त किए गए माल को शिवड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच शिवड़ी पुलिस कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement