Latest News

उल्हासनगर : शहर में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है। उल्हासनगर - 3 के रेल्वे स्टेशन के करीब निकू प्लाजा इमारत में रहनेवाली अनिता मुकेश आहुजा (43 ), एक्टिवा से अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए उल्हासनगर -1 के शिवनाथ अपार्टमेंट में गयी थी। अपार्टमेंट के बाहर गाड़ी पार्क कर रिश्तेदार के घर गयीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा चोरी कर ली। जिसकी शिकायत उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया। अशोक गोविंदराम कुकरेजा (43) उल्हासनगर - 3 के राधास्वामी सत्संग हॉल के पास रहते हैं। कुकरेजा ने अपनी मोटरसाइकिल उल्हासनगर - 3 के शिवाजी चौक पर पार्क की थी। जहां से किसी अज्ञात ने उनकी एक्टिवा मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसी तरह सुभाषचंद्र सखाराम झा (50) का उल्हासनगर - 1 के सी ब्लॉक परिसर में ट्रांसपोर्ट का व्यापार है। सुबह घर के पास एक्टिवा पार्क किया था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। झा ने गाड़ी चोरी होने की शिकायत उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। हिललाइन पुलिस स्टेशन की हद में उल्हासनगर -5 साईं पार्क बिल्डिंग, नूतन नगर परिसर में रहने वाले इंदर नानिकराम वाधरीया (63), की एक्टिवा उनके घर के सामने से चोरी हो गयी। इन्दर ने हिललाइन पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज की है। इस तरह एक दिन में चार मोटरसाइकिलें चोरी होने से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर जहां सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं घटना से लोगों में भय का माहौल है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement