Latest News

वसई : वालीव पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,जिसके पास से पुलिस ने हजारों रुपये का भांग बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच में पुलिस जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार,वालीव पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोखवरे साईधाम एकता वेलफेयर सोसायटी गली नं 05,वसई पूर्व स्थित एक शख्स द्वारा भांग (अमली पदार्थ) विक्री करता है। सूचना के आधार पर वालीव पुलिस टीम उक्त स्थान पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने शख्स के पास भांग जप्त किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आफताब अब्दुल लतीफ अंसारी (35) के पास से 180 पॉकिट भांग (अमली पदार्थ) जिसकी कुल कीमत 4,500 रुपये आकी गई है। उक्त आरोपी भांग की बिक्री करने के लिए लाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया,जिसके खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement