कटई टोल नाका होगा बंद, बचेगा वाहनचालकों का समय
ठाणे : राज्य सरकार ने टोल वसूली को रोककर कल्याण-शीलफाटा रोड पर स्थित कटई टोल प्लाजा को बंद करने का पैâसला किया है। टोल बंद होने से ट्रैफिक का झोल कम होना तय है क्योंकि कटई टोल प्लाजा पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लगती थी, इससे ट्रैफिक जाम हो जाता था। इस समस्या को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ने उक्त निर्णय लिया है।
बता दें कि कल्याण-शीलफाटा मार्ग, बडे वाहनों के साथ-साथ निजी वाहनों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मार्ग से मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, कल्याण, बदलापुर की ओर हजारों वाहन आते-जाते हैं।
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) का एक टोल प्लाजा है, जिसे ईगल इंप्रâास्ट्रक्चर नामक एक निजी कंपनी चलाती है। पहले इस मार्ग पर हल्के वाहनों से टोल वसूली बंद कर दी गई, फिर केवल भारी वाहनों से ही टोल वसूला जाने लगा। इस टोल प्लाजा से गुजरनेवाले भारी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण इस टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की कतार लगी रहती थी, जिसका खामियाजा पीछे ख़ड़े हल्के वाहनों को भुगतना पड़ता था। इस संबंध में लगातार नागरिकों की शिकायतें आ रही थीं। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य सरकार को उक्त समस्या से अवगत कराया, जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने कटई टोलनाका को बंद करने का पैâसला किया है। अगर कटई टोल प्लाजा बंद हो जाता है तो नागरिकों को टोल प्लाजा पर जाम से राहत मिलेगी, ऐसी जानकारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दी है।