बाइक चालक को 100 मीटर तक घसीटने वाला बस ड्राइवर गिरफ्तार
ठाणे : शहर में एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसे 100 मीटर तक घसीटने वाले बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात हुई, जब एक स्कूल की छोटी बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान पीडित ने बस की खिड़की को पकड़ रखा था। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कासरवडावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र फड ने कहा कि बस चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.