Latest News

कल्याण : अंबरनाथ में बाइक चोरी करने के मामले में स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा ने 2 चोर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। इनमें एक नाबालिग है। जांच- पड़ताल में इनके पास से 14 बाइक बरामद की गई है। अंबरनाथ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल ने इस मामले की जानकारी देने के लिए मंगलवार शाम परिमंडल 4 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते, सहायक पुलिस आयुक्त विनायक नरले की उपस्थिति में पत्रकार परिषद का आयोजन किया था। इस अवसर पर डीसीपी प्रशांत मोहिते ने बताया कि बाइक, मोबाइल व चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की कुछ टीम गुप्त रूप से काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि चोर हत्थे लगा और इससे अब तक 14 बाइक व एक्टिवा बरामद की गई है।
एसीपी विनायक नरले ने इस मौके पर कहा कि कोरोना के कारण पुलिस स्टाफ की कमी थी, लेकिन अब चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। अंबरनाथ पुलिस अपराध शाखा के निरीक्षक, संजय बेंडे की टीम ने यह सफलता हासिल की है। बाइक चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड नदीम सैय्यद पुलिस के हाथ लगा है। नदीम एक नाबालिग लड़के की सहायता से बाइक की चोरी करता था। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते, सहायक पुलिस आयुक्त विनायक नरले के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय धुमाल,  पुलिस निरीक्षक संजय बेंडे, पुलिस उप निरीक्षक प्रवीण खोचरे, कांस्टेबल बंदे, पुलिस नायक शिरीष पाटिल, दाजी गायकवाड़, सुभाष सूर्यवंशी, सागर मुंडे, भूषण पाटिल, हेमंत पाटिल और लक्ष्मण मुंडे आदि उपस्थित थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement