मुंबई : नैनो कार से 51 लाख की एमडी जब्त, विदेशी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस के एंटी नार्कोटिक सेल ने नैनो कार से ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक विदेशी ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 51 लाख रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। पुलिस ने नैनो कार भी जब्त कर लिया है। उस पर ड्रग्स तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
एंटी नार्कोटिक सेल की बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक वाढवडे को सूचना मिली कि सांताक्रूज (प.) के वाकोला स्थित डायमंड आयवा होटल के पास नए वर्ष पर एक विदेशी ड्रग्स तस्कर ड्रग्स सप्लाई करने आने वाला है। पुलिस उपायुक्त दत्ता नालवडे के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक वाढवडे, सहायक पुलिस निरीक्षक बंडगर और पवले की टीम ने ट्रैप लगाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 51 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अफ्रिकन नागरिक होनोरे इग्वे गाही (49) के रूप में हुई है। वह नवी मुंबई के तुर्भे में रहता था। होनोरे स्टूडेंट बीजा पर आया था।