Latest News

मुंबई : मुंबई में कोरोना के खिलाफ जंग में मनपा को अतिरिक्त आर्थिक ताकत मिली है। बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कोरोना को रोकने के लिए अतिरिक्त ४५० करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। कोरोना प्रतिबंध के लिए लगने वाले जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट आदि के लिए मनपा खर्च कर पाएगी। हालांकि इस प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए सदन में विपक्ष ने हंगामा मचाया और सभा का त्याग किया।
मार्च महीने में कोरोना आने के साथ ही मनपा ने कोरोना रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अब तक १,६३२ करोड़ रुपए खर्च भी किया। लेकिन इस लड़ाई में मनपा को और निधि की आवश्यकता है। ऐसे में मनपा ने प्रस्ताव पेशकर ४५० करोड़ रुपए अतिरिक्त निधि की मांग की, जिसे स्टैंडिंग कमेटी ने मंजूर कर लिया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बैठक में पूरे कोरोना काल में मनपा की ओर से अबतक खर्च निधि का मौखिक ब्योरा दिया और किस तरह से मनपा ने कोरोना को रोकने में सफलता पाई आदि की विस्तृत जानकारी दी। चहल ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है उस पर नियंत्रण के लिए लड़ाई अभी जारी रखनी है। चहल ने कहा कि मनपा को यह निधि बजट के सरप्लस नियोजन से प्रदान होगी। कोरोना मरीजों के इलाज और लगने वाले सभी संसाधन की खरीददारी को बल मिलेगा।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement