Latest News

मुंबई : मुंबई शहर में बीते कई दिनों से कंडोम का उपयोग बढ़ा है। बीते पांच सालों से परिवार नियोजन के लिए शादीशुदा जोड़ों ने कंडोम का उपयोग किया है। यह खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) की तरफ से। पुरुष वर्ग खासी तादात में कंडोम का इस्तेमाल कर रहा है जबकि महिलाओं में गर्भ निरोधक गोलियां खाने और नसबंदी करवाने के मामले कम हुए हैं। पुरुषों द्वारा परिवार नियोजन में रुचि दिखाने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय लोकसंख्या परिषद के डॉक्टर डॉ. राजीव आचार्य के मुताबिक बाइस राज्यों के शहरों और जिलों में यह बदलाव देखा गया है।
ऐसा प्रतीत होता है कि पुरुषों ने अब परिवार नियोजन की बागडोर संभाली है। वहीं कुछ महिलाएं अभी भी गर्भनिरोधक गोलियां और नसबंदी जैसे पारंपरिक उपायों को उपयोग में ला रही है। भारतीय परिवार नियोजन संगठन की डा. मनीषा भिसे के अनुसार पुरुषों की मानसिकता में बदलाव हो रहा है और अब फैमिली प्लानिंग पर ध्यान दे रहे हैं। मुंबई के दस में 7 शादीशुदा जोड़े परिवार नियोजन को अपना रहे हैं। 2015-16 में इनका प्रतिशत 59.6 था जबकि साल 2019-20 में यह बढ़कर 74.4 हो गया है। इसी प्रकार कंडोम का इस्तेमाल भी 11. 7 प्रतिशत से बढ़कर 18. 1 प्रतिशत तक पहुंच गया है। महिलाओं की नसबंदी का प्रतिशत भी 47 से घटकर 36 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार गर्भनिरोधक गोलियों के प्रयोग का प्रतिशत भी 3.1 से घटकर 1. 9 तक पहुंच गया है। गर्भनिरोधक गोलियों के दुष्परिणाम की वजह से महिलाएं अब इसका उपयोग कम करती हैं।
मुंबई में भी पुरुषों द्वारा कंडोम का इस्तेमाल करने का प्रतिशत बढ़ा है। यह 8.9 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक बढ़ा है। जानकारी के अनुसार हर दस पुरुष में से दो लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। महाराष्ट्र में कोई खास बदलाव देखने को मिला है। हालांकि कंडोम यूज़र्स का प्रतिशत 7.1 से बढ़कर 10 तक पहुंच गया है। इसी प्रकार नसबंदी और निरोधक गोलियों का सेवन करने वालों का प्रतिशत 50. 7 से 49.1 तक पहुंच गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement