Latest News

मुंबई: कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र में लागू लॉकडाउन 31 दिसंबर, 2020 की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है. अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. 

बता दें कि महाराष्ट्र में 5 नवंबर से कोरोना महामारी के मद्देनजर कई नियमों में ढील दी गई थी. हालांकि कंटेनमेंट जोन्स में किसी तरह की कोई ढील नहीं दी गई थी. महाराष्ट्र सरकार ने मिशन बिगिन अगेन के तहत सिनेमा हॉल, योग संस्थान, मल्टीप्लेक्स और थिएटरों को खोलने की मंजूरी दे दी थी. 

गौरतलब है कि 22 मार्च के बाद से ही देश में लॉकडाउन लगाया गया था. कोरोना की सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे थे. इस बीच 7 महीने से ये सब बंद पड़े थे. हालांकि नियमों में छूट देने के साथ कुछ दिशानिर्देश भी महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं. इन नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा. 

जिन नियमों में महाराष्ट्र सरकार ने रियायत दी है वे नियम कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होंगे. कंटेनमेंट जोन के बाहर ही स्थानों को खोले जाने की अनुमति है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल में साफ बताया गया है कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, बराबर सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य है. साथ ही जिन स्थानों को खोला जा रहा है वहां कुछ भी खाने-पीने की अनुमति नहीं होगा.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement