Latest News

मुंबई : मुंबई की एक चॉल में मंगलवार रात गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगने की घटना में 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और आठ वर्षीय एक लड़के सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनगरीय साकीनाका के जरीमारी इलाके में स्थित 'चॉल' में रात साढ़े नौ बजे के करीब यह सिलेंडर विस्फोट हुआ। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट से भड़की आग में चार बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि सभी को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, जहां बुरी तरह से घायल 15 वर्षीय लड़की अल्मास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement