Latest News

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवाय से करीब 4 दिन पहले नवजात शिशु को एक महिला उसकी दादी के हाथों से लेकर चोरी कर ले गई थी, जिस वजह से इंदौर में खासकर एमवाय अस्पताल में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध महिला का स्केच सीसीटीवी फुटेज को देखकर जारी किया था। इस प्रक्रिया के बाद लगातार पूरे शहर में नवजात शिशु और उसे चोरी करने वाले वाली महिला की खोजबीन जारी थी।  

पुलिस भी हाई अलर्ट पर थी। इसी दौरान शिशु को चोरी करने के 5 दिन बाद वही नवजात शिशु एमवाय के नजदीकी थाने के पास कचरे में पड़ा मिला। हालांकि नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को तुरंत लेकर एवं अस्पताल में जांच के लिए ले गई। उसके बाद उसे एमवाय के शिशु वार्ड में पुनः भर्ती करवाया गया है और संबंधित माता-पिता को इसकी इत्तला दे दी गई है।  पुलिस इस बात का पता लगाना है कि  कोशिश कर रही है कि नवजात शिशु को कौन वापस रख कर गया और इसके पीछे किस महिला या गैंग का हाथ है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement