जैस्मिन भसीन का शादी प्लान, बोलीं- गोद लेना चाहती हूं एक बच्ची
जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 के घर के अंदर बहुत ही अच्छी तरह खेल रही है और अपने फैंस का दिल जीत रही है. वह अपनी क्यूटनेस, अपने स्टाइल से शुरू से ही दिलों पर छाई हुई है. फैंस उनकी निजी जिंदगी में काफी दिलचस्पी रखते हैं और जानना चाहते हैं कि खूबसूरत एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन किसी को डेट कर रही हैं या नहीं. उन्होंने हाल ही में घर के अंदर चिट-चैट करते हुए अपनी शादी के बारें में बताया. जैस्मिन ने बताया की उनको ऐसा नहीं है की शादी करनी ही है अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह ऐसे भी ठीक है.हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि वह एक बच्ची को गोद लेना चाहती है. उन्होंने कहा "मेरा ऐसा नहीं है की करनी ही करनी है, जबरदस्ती, नहीं भी हुई तो नहीं करनी. शादी वैसे नहीं करनी है जो मैं बीच में गिव उप करके छोड़ दूं अगर ऐसा कोई नहीं मिला, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है
बिग बॉस 14 के घर में जैस्मिन के दोस्त अली गोनी ने एंट्री ली जो सिर्फ शो में जैस्मिन के लिए ही आए है. दोनों की दोस्ती काफी अच्छी नजर आई. शो में अली जैस्मिन को सपोर्ट कर रहे हैं, उन्हें गाइड कर रहे हैं. अली के घर में आने से घर का माहौल बदल गया है. जैस्मिन भसीन अली के आने से बहुत खुश नजर आई है. जैस्मिन और अली की दोस्ती की हर जगह चर्चा हो रही है. बता दें की अली जब घर में नहीं आए थे तब वह घर के बाहर जैस्मिन भसीन का भरपूर समर्थन कर रहे थे. अली की घर में एंट्री के बाद जैस्मिन भसीन को अपना एक सच्चा दोस्त और एक बड़ा सपॉर्ट मिल चुुका हैं