Latest News

मुंबई : मुंबई में कोरोना के कम होते मामलों के बीच आम लोगों के लिए जल्द ही लोकल में यात्रा की इजाजत दिए जाने के संकेत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है. रविवार को सोशल मीडिया पर राज्य की जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सभी लोगों के लिए लोकल शुरू किए जाने को लेकर रेल मंत्रालय सकारात्मक है. भीड़ प्रबंधन को लेकर राज्य और रेलवे के अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है. सीएम उद्धव ठाकरे ने दीपावली के पहले सभी लोगों के लिए लोकल शुरू करने का संकेत दे दिया है.उल्लेखनीय है कि लगभग 90 फीसदी मुंबई लोकल को पटरी पर उतार दिया गया है, लेकिन अभी तक आम लोग इजाजत मिलने की बाट जोह रहे हैं. पिछले सोमवार से मध्य और पश्चिम रेल पर 2773 लोकल फेरियों का संचालन शुरू हो गया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement