Latest News

नवी मुंबई : उरण स्थित जासाई गांव के समीप की एक पहाड़ी में अवैध खनन का मामला सामने आया है। जिलेटीन लगाकर पहाड़ी में ब्लास्ट किया जा रहा था। उरण पुलिस स्टेशन में नायक कडू की शिकायत पर जासाई गांव निवासी सतीश रामचंद्र घरत (50) के खिलाफ अवैध रूप से पहाड़ी में ब्लास्ट करने का केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पठाण कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसआरजी इन्फोटेक प्रा. लि. कंपनी के मालिक सतीश रामचंद्र घरत बताए जा रहे हैं। उरण तहसील और संबंधित विभाग से बिना अनुमति के ही वह अवैध रूप से पहाड़ी में खनन कर रहे थे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement