Latest News

मुंबई : कोरोना से आठ महीने की जंग के बाद मुंबई का कोरोना रिकवरी रेट 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। गुरुवार को नए मामलों के डबल से अधिक लोगों को अस्पताल से घर भेजा गया। यहां कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2,35,207 हो गया है। कोरोना के 841 नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 1,929 लोगों को घर भेजा गया है। 25 मरीजों के मौत के मामले सामने आए हैं। रोग का डबलिंग रेट भी यहां 199 दिन हो गया है। राज्य में रोग के कोरोना के 5,246 नए केस दर्ज हुए हैं, वहीं 11,277 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। मुंबई समेत पूरे राज्य में 117 और मरीजों की मौत के मामले दर्ज हुए हैं। रोग से मरने वालों की संख्या 44,804 हो गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement