Latest News

कल्याण : डोंबिवली और भिवंडी में जलापूर्ति बंद रहेगी। मनपा सूत्रों से पता चला है कि डोंबिवली के मोहाली जल शुद्धिकरण केंद्र के मुख्य जल वाहिनी में मरम्मत कार्यों की वजह से आज, गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक जलापूर्ति बंद रहेगी। डोंबिवली पूर्व और पश्चिम में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसी तरह, भिवंडी स्थित गौतम कंपाउंड में क्लोरीनेशन प्लांट के वॉल्व की मरम्मत की जा रही है। इस कारण यहां जलापूर्ति पांच घंटे तक बंद रहेगी। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग के साथ ही भिवंडी मनपा के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ने नागरिकों से मनपा का सहयोग करने का अनुरोध किया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement