Latest News

पालघर : पालघर जिले के वसई और विरार क्षेत्र में अलग-अलग दो जगहों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़त लड़कियों की शिकायत पर पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नायगांव चिंचोटी निवासी 17 वर्षीय लड़की ने वालीव पुलिस को बताया कि दिसंबर 2019 में उसके परिचित युवक ने उसे शादी करने की बात कहकर उसे सातीवली स्थित अपने मामा के घर ले गया, वहां उसने लड़की को बंधक बनाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी युवक ने उसे घर से निकाल दिया।
इसी तरह की एक अन्य घटना में विरार पूर्व मनवेलपाडा इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय लडकी ने आरोप लगाया कि जनवरी 2020 में उसके साथ नारंगी गांव के रहने वाले एक युवक ने दोस्ती की।
बाद में वह लड़की के घर आने जाने लगा। इस बीच उसने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की जब 9 महीने की गर्भवती हुई तब लड़की के परिजनों को पता चला। जिसके बाद पीडि़ता ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement