Latest News

पंजाब : पंजाब के बठिंडा के गांव घुम्मन खुर्द निवासी सैनिक की मुंबई में 15वीं पंजाब रेजिमेंट में ड्यूटी दौरान मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान सुखविंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। सुखविंदर सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। उसका इलाज के लिए तड़पने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं मृतक का शव लेकर रविवार को गांव पहुंची सेना की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार गांव घुम्मन खुर्द का जवान सुखविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह मुंबई में तैनात था। 29 अक्टूबर को उसका निधन हो गया था। रविवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अभी तक सिपाही की मौत के सही कारणों पता नहीं चल पाया है लेकिन एक कमरे में इलाज के लिए तड़प रहे सुखविंदर सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है।

इस संबंध में पूर्व सेवा संघ के अध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व सरपंच सुखवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह की मौत उचित देखभाल न होने से हुई है। इसका सबूत वायरल वीडियो है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह को एक अलग कमरे में केवल बुखार की गोली दी जा रही थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement