Latest News

मुंबई : मोबाइल फोन में इन दिनों ऑटोमेटिक कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा है। यही कॉल रिकॉर्डिंग पांच सटोरियों के खिलाफ कुर्ला क्राइम ब्रांच का ऐविडेंस बन गई है। सीनियर इंस्पेक्टर जगदीश साहिल को शुक्रवार को टिप मिली थी कि घाटकोपर में एक हुक्का पार्लर में आईपीएस सट्टेबाजी चल रही है। इसके बाद वहां छापा मारा गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इंस्पेक्टर योगेश चव्हाण ने बताया कि हमने आरोपियों के पास से 1 लाख 34 हजार रुपये नकद, लैपटॉप्स, टीवी, राउटर के अलावा 13 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन में सटोरियों और पंटरों के बीच सट्टे के भाव लगाने की बातचीत भी रिकॉर्ड में है। मुकदमे के दौरान यही आरोपियों के खिलाफ सबूत होगी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, जिस हुक्का पार्लर में यह सट्टा खेला जा रहा था, उसे तेजस मणिक नामक आरोपी चला रहा था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement