Latest News

मुंबई : आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज एक बार आक्रामक हो गया है। मराठा क्रांति ठोक मोर्चा की ओर से पंढरपुर से मुंबई तक पैदल आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। शुक्रवार को मराठा ठोक मोर्चा के निमंत्रक महेश डोंगरे ने यह घोषणा की। मुंबई मराठी पत्रकार संघ में पत्रकारों से बातचीत में डोंगरे ने कहा कि 7 नवंबर को पंढरपुर से पैदल आक्रोश मोर्चे की शुरुआत होगी। यह मोर्चा 21 वें दिन मंत्रालय पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि आक्रोश मोर्चा में पूरे प्रदेश के मराठा समाज के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा मराठा आरक्षण के लिए जान गंवाने वाले 42 लोगों के परिवारों के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के कारण जिन 13 हजार 700 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया वे सभी लोग मोर्चे में आएंगे। डोंगरे ने बताया कि यह मोर्चा पंढरपुर, अकलूज, बारामती, जेजुरी, सासवड, पुणे, पनवले मार्ग से होते हुए मुंबई पहुंचेगा। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement