Latest News

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था। अदिति आज अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। अदिति के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

अदिति की पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्रीराम कॉलेज से हुई है। एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था कि उनके पैरेंट्स की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब वो दो साल की थीं तो दोनों अलग हो गए। वो अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं। अदिति की मां एक ठुमरी गायिका थीं। तलाक के बाद अदिति के पिता उनकी कस्टडी चाहते थे लेकिन अदिति ने कभी अपनी मां को नहीं छोड़ा। अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने छह साल की उम्र से भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। वो जानी-मानी डांसर लीला सैमसन की शिष्या रह चुकी हैं।

बात करें अदिति के फिल्मी करियर की तो उन्होंने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। अदिति की पहली हिंदी फिल्म 'दिल्ली 6' थी। इस फिल्म के बाद अदिति ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। अदिति अपनी एक्टिंग से दर्शकों को ये साबित कर चुकी हैं कि वो बड़ी स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं। अदिति की हिट फिल्मों में 'रॉकस्टार' 'मर्डर 3', 'फितूर', और 'पद्मावत' शामिल हैं।

अदिति की पर्सनल लाइफ काफी मिस्टीरियस रही है जिसके बारे में कम लोग ही जानते होंगे। अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। उस समय अदिति की उम्र महज 21 साल थी। अदिति जब 17 साल की थीं तब वो सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement