Latest News

मुंबई  : हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक कांस्टेबल ने एक महिला को रोका तो उसने कांस्टेबल को सरेराह थप्पड़ मारे। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना साउथ मुंबई के कालबादेवी इलाके में हुई। महिला ने हेलमेट नहीं लगाया था। ट्रैफिक कांस्टेबल ने उसे टोका तो उसने बदसलूकी की और फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को टैग करते हुए ट्वीट किया कि इस महिला पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए। यह मुंबई पुलिस के सम्मान का मामला है। महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैफिक कांस्टेबल एकनाथ पार्थ ने शुक्रवार दोपहर बाइक से जा रहे 2 लोगों को रोका था। इनमें एक महिला थी। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। एकनाथ पार्थ ने उनसे फाइन लगाने की बात कही तो महिला भड़क गई। उसने कांस्टेबल को पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान काफी भीड़ जुट गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसमें महिला कहती नजर आ रही है कि कांस्टेबल ने उसके साथ बदतमीजी की है। वहीं, कांस्टेबल ने इससे इनकार किया। एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को बचाया। इसके बाद आरोपी महिला सादविका रमाकांत तिवारी और उसके साथी मोहसिन खान को लोकमान्य तिलक रोड थाने ले जाया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक रिलीज जारी कर कहा कि कांस्टेबल ने गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने आरोपियों के साथ विनम्रता से बात की। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) यशस्वी यादव ने कांस्टेबल की तारीफ करते हुए कहा कि महिला की ओर से किए गए खराब बर्ताव और मारपीट के बावजूद उन्होंने आपा नहीं खोया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement