Latest News

आमतौर पर बाबा रामदेव चर्चाओं में बने ही रहते हैं। एक बार फिर बाबा रामदेव चर्चाओं में हैं। बाबा रामदेव योग कराते समय हाथी की पीठ से जमीन पर गिर पड़े।

दरअसल बाबा रामदेव इन दिनों मथुरा में हैं। वहां रमणरेती आश्रम में वो साधु सन्यासियों को योग सिखा रहें हैं। इस कार्यक्रम के दौरान एक हाथी को भी बुलाया गया था। बाबा रामदेव हाथी पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने योग मुद्राओं का प्रदर्शन शुरु कर दिया। बाबा रामदेव के योग मुद्राओं की शुरुआत करने के तुरंत बाद ही हाथी मचलने लगा और वो अपने स्थान से हिलने लगा।

हाथी अपने स्थान से हटा और उसकी पीठ पर बैठे योग कर रहे बाबा रामदेव का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाबा रामदेव हाथी की पीठ से जमीन पर गिर पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि बाबा रामदेव कैसे हाथी की पीठ से जमीन पर गिर पड़े।

हालांकि बाबा रामदेव को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और वो तुरंत ही संभल गए। इसके बाद बाबा रामदेव खुद चलते हुए आगे निकल गए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement