Latest News

भिवंडी : शहर स्थित एक गोदाम से पुलिस ने सफेद केरोसिन जब्त किया और खतरनाक रसायन का भंडारण एवं परिवहन के लिए पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को काल्हेर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की और ड्रम एवं टैंक में रखा 22 लीटर से अधिक रसायन जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं, पर्यावरण कानून आदि के तहत एक मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने बताया कि जब्त किये गए एक टैंकर सहित दो वाहन और रसायन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement