Latest News

नवी मुंबई : महाराष्ट्र राज्य में गुटखा बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है बावजूद इसके राज्य भर में चोरी छुपे गुटखा की बिक्री शुरू है। सरकार की तरफ से तंबाकू का सेवन न करने के लिए कई सारे अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से हो रही लापरवाही के चलते यह अभियान पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि आज भी गुटखा लोगों को आसानी से दुकानों पर मिल जाता है। इस प्रकार से चोरी छुपे गुटखा बेचने वालों पर भी महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए हैं।

नवी मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुजरात से लाए गए 50 लाख का गुटखा जप्त किया है। पुलिस विभाग में नवी मुंबई के म्हापे इलाके के पास मौजूद ओयो सिल्वर होटल के पास से एक ट्रक में से यह गुटका पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई तब की जब आरोपी गुटखा की बोरीयों को एक टेंपो से दूसरे टेंपो में शिफ्ट कर रहे थे।

पुलिस विभाग ने इस कार्यवाही की जानकारी महाराष्ट्र के एफडीए को भी दी जिसके बाद उनकी टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने गुटका माफिया कार्तिक चंद्र दास को उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग इस बात की भी छानबीन में जुटा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन है? और यह गुटखा गुजरात से कब से लाया जा रहा और किसको बेचा जाना था?

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement