Latest News

पत्नी ने चखना खाया तो शराबी पति ने लगा दी आग, बीवी की हालत गंभीर

मुंबई : मुंबई के वसई इलाके में एक शराबी पति की करतूत ने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में तनाव का माहौल है। पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए जला दिया, क्योंकि उसने शराब के लिए लाए गए चखने को चख लिया था। इसी बात पर आगबबूला हुए पति ने उसे जला दिया। हर शराबी को यह लगता है कि वह शराब पी रहा है, लेकिन असल में शराब उसे पी रही होती है और जब तक उसे होश आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। विरार इलाके के रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी पति वीरेंद्र परब के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

बीती 26 सितंबर को वह हमेशा की तरह शराब के नशे में घर पंहुचा। वीरेंद्र अपने साथ शराब के साथ खाया जाने वाला चखना भी लाया था। जिसे उसकी पत्नी नमिता ने भी खाया इस बात की जानकारी मिलते ही शराबी पति ने आपा खो दिया और पत्नी के साथ मारपीट कर उसे जला दिया। इस घटना में पत्नी नमिता करीब 30 फीसदी तक जल गई थी। आरोपी पति ने पत्नी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर फरार हो गया। पीड़िता ने इस घटना कमी जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement