नालासोपारा : युवती ने की आत्महत्या
वसई : नालासोपारा शहर के पूर्व तुलिंज रोड क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। तुलिंज पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार,राजेश्वरी नाडर (19),तुलिंज रोड क्षेत्र में रहती थी।बताया गया है कि,किसी अज्ञात कारण वश राजेश्वरी ने 7 सितंबर को घर के छत में लगे हुक में ओढ़नी की सहायता से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची तुलिंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय यह कि,कोरोनाकाल के बीच नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में लोगो द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। नतीजतन जबसे लॉक डाउन घोषित हुआ तबसे लेकर 4 सितंबर तक तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रो में 31 लोगो ने खुदकुशी कर चुके है। ज्यादातर आत्महत्या अज्ञात कारण बताया जा रहा है,जिसकी छानबीन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।