विरार : कोविड अस्पताल उद्धघाटन में उड़ी सोशल डिस्टेंसिग धज्जियां
विरार : भाजपा नेता मनोज बरोट ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कुछ दिन पहले विरार के चंदनसार में कोविड अस्पताल का उदघाटन हुआ था जहा महाराष्ट्र के मंत्री और पालघर के पालकमंत्री मा. दादाजी भुसे, पालघर के तत्कालीन जिलाधिकारी मा कैलाश शिंदे साहेब, पालघर के सांसद राजेंद्र गावित साहेब, आमदार रवींद्र फाटक, क्षितिज ठाकूर, राजेश पाटील, मनपा आयुक्त गंगाथरण डी., पूर्व महापौर, उपमहापौर पूर्व सभापती एवं नगरसेवक तथा अन्य लोग उपस्थित थे। जिसमें सोशल डिस्टनसिंग नियमों को ताक पर रखते उसकी धज्जियांउड़ाई गई थी। शासकीय एवं प्रशासकीय कार्यक्रम में धारा 144 का पालन नहीं हो सकता क्योंकि उस कार्यक्रम में 4 से ज्यादा लोगो को जाना ही पड़ता है.
लेकिन जिनके द्वारा कानून पालन करने का आदेश दिया जाता है उनके द्वारा ही जब कायदा तोड़ा जाता है तो सामान्य जनता से आप किस प्रकार अपेक्षा कर सकते है? यदि इन सभी सन्माननीय और महावितरण के अधिकारियों पर गुनाह दाखिल नहीं किया गया तो इसे एक प्रकार से लोकतंत्र की हत्या मानी जाएगी और लोकतंत्र के रक्षण के लिए भाजपा की ओर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।