Latest News

भोजपुरी प्‍ले बैक सिंगर डिंपल सिंह का धमाल इन दिनों भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री खूब देखने को मिल रहा है। उनके गानों को जितना पसंद ऑडिंस कर रही है, उतना ही वे भोजपुरी के दिग्‍गज सिंगरों की चहेती बन गई हैं। यही वजह है कि डिंपल सिंह लगातार गाने गा रही हैं और उनका हर गाना देखते ही देखते वायरल हो रहा है। पवन सिंह साथ रिलीज डिंपल का गाना 'मीठा मीठा बथे कमरिया हो' ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। डिंपल के लिए यह सर्वाधिक सक्‍केसफुल गाना रहा है, जिसे अब तक 80,948,182 व्‍यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं।
बनारस की गलियों से निकल भोजपुरी इंडस्‍ट्री में जगह बना चुकीं डिंपल के तकरीबन सभी गानों को मिलियन हिट्स मिलते हैं। यही वजह है कि वे सबों की चहेती बनकर उभरी है। डिंपल, अब तक पवन सिंह के अलावा भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, अरविंद अ‍केला कल्‍लू, रितेश पांडेय प्रमोद प्रेमी, राकेश मिश्रा आदि लोगों के साथ डुएट गा चुकी हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कई गाने सोलो गाये हैं।
डिंपल के सभी गाने सुपर हिट रहे हैं। उनकी गायकी के कायल भोजपुरी क्रिटिक्‍स भी हैं। उनका मानना है कि डिंपल भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में पूरी तरह फिट हैं। उनकी वजह से यहां की गायकी में विविधता आई है। यह भोजपुरी के लिए अच्‍छी बात है। वहीं, डिंपल ने कहा कि मेरे गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। यह मेरी सफलता है और इसके साथ जुड़े मेरे चाहने वालों की अपेक्षाएं भी जुड़ी है। मां सास्‍वती की कृपा से में उस पर खड़े उतरने का प्रयास हमेशा करती रहूंगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement