Latest News

लंदन : लुफ्थांसा समूह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19(COVID-19)संकट के बावजूद जर्मनी से भारत और भारत से जर्मनी यात्रा की मांग ऊंची बनी हुई है। कंपनी ने दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा फिर शुरू करने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस समझौते के चलते ही जर्मनी की सबसे बड़ी विमानन कंपनी लुफ्थांसा (Lufthansa)को भारत के लिए अपनी उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली है। समूह के वरिष्ठ निदेशक (दक्षिण एशिया बिक्री) जॉर्ज एट्टियिल ने कहा कि अगस्त के अंत तक कंपनी फ्रेंकफर्ट और म्यूनिख से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ाने शुरू कर देगी।

कंपनी इसके अलावा भारत में स्थानीय स्तर पर उड़ानें शुरू करने के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन करने पर सोच रही है। वह इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत उसके सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक है। हम इस दिशा में सकारात्मक बदलाव देख रहे हैं। कोविड-19 संकट के चलते दुनियाभर में लॉकडाउन की स्थिति रही। भारत में भी 24 मार्च से लॉकडाउन रहा जिसके चलते हवाई यात्रा पर प्रतिबंधित रही। एट्टियिल ने लॉकडाउन के संदर्भ में कहा कि मध्य मार्च में दुनिया से कट जाने के बाद से अब हम कमोबेशी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement