Latest News

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस समय वह सिर्फ इंस्टाग्राम हैंडल पर ऐक्टिव हैं क्योंकि उन्होंने दो महीने पहले ट्रोलिंग और नेगेटिविटी के चलते ट्विटर छोड़ दिया था। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बुलिगं के खिलाफ एक पहल भी कर रही हैं। 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिजम की बहस शुरू हुई। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, आनन्या पांडे, करण जौहर सहित कई स्टार किड्स लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने स्वीकार किया कि ट्विटर से दूरी बनाने से उनका जीवन बेहतर हो गया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ट्विटर पर उनकी जल्द वापसी की कोई योजना नहीं है। सोनाक्षी सिन्हाने नेपोटिजम डिबेट और बिना नाम लिए कंगना रनौत पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नेपोटिजम शब्द का परिचय और उसे सनसनी ऐसे व्यक्ति द्वारा बनाया गया है, जिसकी बहन उनके काम संभाल रही है। ऐक्ट्रेस ने कहा कि उसे नहीं लगता कि वह इसे महत्व देना चाहती हैं।  
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में बता करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी मेरे लिए किसी निर्माता से बात नहीं की। उन्हें 'दबंग' की पेशकश की गई थी क्योंकि उनका परिवार सलमान खान के परिवार को जानता था। निर्माताओं ने सोचा कि वह भूमिका में फिट होगी और इसलिए उन्हें फिल्म की पेशकश की गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' में नजर आई थीं। अब वह अजय देवगन और संजय दत्त के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement