Latest News

मुंबई : चेंबूर इलाके में गुरुवार को एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि घटना शाम साढ़े पांच बजे ठक्कर बप्पा कॉलोनी में हुई। इस दौरान सबसे नीचे और एक मंजिला मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था। हादसे में घायल पांच लोगों को घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की मौत हो गई।

एक और घायल व्यक्ति जिसकी हालत गंभीर थी उसे सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती में शिफ्ट किया गया है।
बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में मुंबई में भारी बारिश के बीच दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

तब मुंबई के मलवानी उपनगर में एक चॉल का कुछ हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पांच मंजिला पुरानी इमारत के एक हिस्से के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

 
 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement