Latest News

मुंब्रा : दरवाजे की कड़ी तोड़कर घर से 17 हजार नगदी समेत करीब 60 हजार का सामान चोरी होने की घटना  दहिसर मोरी स्थित पिम्परी गांव परिसर में हुई है. जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पांडुरंग विट्ठल बर्वे (56) पनवेल कल्याण फाटा मार्ग पर पिम्परी के कर्मनगरी स्थित शक्ति इमारत में रहते हैं. इनकी गैर मौजूदगी चोर दरवाजे की कड़ी तोड़कर घर में घुसकर 17 हजार रुपए नगदी,सोने की चैन,लैपटाप समेत करीब 60 हजार का माल समेट कर पलायन कर गए. चोरी की घटना को लेकर बर्वे ने शील डायघर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उल्लेखनीय है कि लाकडाउन में अधिकतर लोग अपने गांव चले गए हैं. चोर गिरोह बन्द घरों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस इनकी धरपकड़ करने में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement