Latest News

दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया का विमान हुआ क्रैश, 191 यात्री थे सवार
10 साल पहले भी ठीक ऐसे ही हुआ था विमान हादसा, तब भी दुबई से आ रही थी फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही था प्लेन
केरल: कोझिकोड. केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का बोइंग 737 विमान लैंडिंग के समय रनवे से फिसला गया। इस घटना में एक पायलट की मौत हो गई है। पायलट नाम दीपक वसंत साठे है। अगर सूत्रों कि माने तो इस हादसे में और 2 यात्रियों की भी मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हो गए है। इस विमान में 06 क्रू मेम्बर और 189 यात्री सवार थे। यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे। यह विमान दुबई से लौट रहा था।
इस हादसे में विमान फिसलने के बाद उसके दो टुकड़े हो गए हैं। फिलहाल एम्बुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑप्रेशन में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर NDRF की टीम रवाना हो गई है। यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे लोगों को अपने देश वापस ला रहा था। वहीं DGCA के मुताबिक यह विमान हादसा बारिश की वजह से हुआ है।
इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक ट्वीट में कहा, “पुलिस और अग्निशमन बल को करिपुर में कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCJ) में विमान दुर्घटना के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है।”
10 साल पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही एक यात्री विमान मंगलोर में इसी तरह हादसे का शिकार हुआ था। यह भी संयोग है कि वह विमान भी दुबई से ही आ रहा था। 22 मई 2010 को एयर इंडिया की दुबई से मंगलोर आ रही फ्लाइट संख्या 812 लैंडिंग के वक्त रनवे को पार करते हुए पहाड़ी में जा गिरी थी। उस हादसे में158 लोगों की मौत हो गई। उस विमान में 160 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य थे। सभी चालक दल सदस्यों और 152 यात्रियों की हादसे में जान चली गई। सिर्फ 8 यात्री ही बच सके थे। 

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement