Latest News

भिवंडी :  भिवंडी के रहनाल ग्राम पंचायत निवासी 42 वर्षीय एक महिला ने 5 लोगों पर हथियार दिखाकर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रहनाल के गोदाम इलाके में भारी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी काम करने के लिए आती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण अधिकांश कामधंधा बंद चल रहा है। 42 वर्षीय महिला ने बताया कि वह काम की तलाश में चरनीपाड़ा गई थी। वापस आते समय रेलवे लाइन के किनारे मणिसूरत कंपाउंड के पास झाड़ियों के बीच 5 लोगों की एक टोली ने उसे रोक लिया। पांचों लोगों ने हथियार दिखाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

इस दौरान महिला बेहोश हो गई, लेकिन पांचों लोग बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। नारपोली पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उक्त महिला को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोंटी वरटे(25), विशाल वरटे(23) , कुमार राठोड (25) एवं अनिल कुमार गुप्ता (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376(ड), 341, 324, 323 के तहत मामला दर्ज किया है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement