Latest News

भिवंडी : भिवंडी क्राइम ब्रांच टीम द्वारा नागरिकों के विभिन्न जगहों से चोरी किये गये मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान बरामद कर सोसल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए लोगों को वापस किया गया. पुलिस के अथक मेहनत से अपना गुम मोबाइल एवं कीमती सामान पाकर लोगों के चेहरों की खुशी दुगुनी हो गई. चोरी गया सामान मिल जाने से लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी क्राइम ब्रांच यूनिट वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत नें बताया कि करीब 40 एंड्राइड फोन जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गयी है.लाॅकडाउन के दरम्यान चोरों से बरामद कर समुचित तहकीकात के उपरांत निशानदेही कर नागरिकों को वापस किया गया. 1 माह पूर्व  घटित अपराध के दूसरे मामले में नारपोली गोदाम क्षेत्र से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले वैभव गोपाल पवार (20) व संजय लालटू दास (28) को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया जो जून माह में कार्गो और लाॅजीस्टीक प्रा.लि. कंपनी के गोदाम से घर फोडी कर 6,96,983 रुपये का मुद्देमाल चोरी कर फरार हो गये थे.

भिवंडी क्राइम ब्रांच ने उक्त दोनों आरोपियों के पास गोदाम से चोरी किये गये 2 बड़े स्पीकर, एलसीडी, माॅनिटर सहित कुल 5,66,856 रुपये कीमत के मुद्देमाल जब्त कर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा चोरों से बरामद किए सभी सामान को क्राइम ब्रांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत ने गोदाम धारकों को वापस सौंप दिया है.भिवंडी क्राइम ब्रांच ने 4 लाख के मोबाइल सहित कुल 9.66,856 रुपये का सामान वापस किये जाने में सफलता प्राप्त की है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement