मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के 9,895 नए मामले, मुंबई में रिकवरी रेट में इम्प्रूवमेंट।
मुंबई: महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 9895 मामले सामने आए। यह आंकड़ा बुधवार के आंकड़े मुकाबले कम हुआ है । बुधवार को राज्य में कुल 10576 नए मामले सामने आए थे और ये पहली बार था कि राज्य में एक ही दिन में इतने मामले सामने आए। अब महाराष्ट्र में कुल 3 लाख 47 हज़ार 502 कोरोना के मामले होगए हैं। महाराष्ट्र के स्वस्त मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि महाराष्ट्र में बुधवार को 6484 मरीज़ ठीक हुए जिसके साथ राज्य में रिकवरी का आंकड़ा 1 लाख 94 हज़ार 253 होगया है और अब राज्य में 1,40,092 एक्टिव कोरोना के मामले हैं।
मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 1,257 नए मामले सामने आए और 55 मरीजों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,927 हो गई है। शहर के अस्पतालों से पिछले 24 घंटे में 1,984 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वैसे मुंबई में कोरोना संक्रमण की संख्या भले ही एक लाख के पार जा चुकी है लेकिन कोरोना को बड़े पैमाने पर मरीजों ने मात भी दी है। बड़ी संख्या में मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
30 जून तक मुंबई में रिकवरी रेट 57 प्रतिशत था। उसके बाद 1 जुलाई से 23 जुलाई के बीच इसमें 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 72 प्रतिशत हो गया। मुंबई मनपा के मुताबिक 30 जून को मुंबई में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 77,197 थी। उसमें से 44,170 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके थे। वहीं जुलाई में रिकवरी रेट में और सुधार हुआ। 1 जुलाई से 23 जुलाई के बीच मुंबई में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट लगातार बढ़ है। वहीं अगर देखा जाए तो शहर में सबसे ज़्यादा मुंबई के 5 वार्ड प्रभावित हैं , जिनमें