Latest News

मुंबई : कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते आंदोलन का भी ऑनलाइन तरीका ईजाद कर लिया गया है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में लोगों की बिजली बिल को लेकर आ रही शिकायतों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल में लोगों की आवाज उठाने के लिए वर्चुअल माध्यम का रुख किया है। पार्टी ने 'हिसाब दो' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है।

क्या है तरीका: बिजली बिल अधिक आने पर लोग इस वेबसाइट पर जाकर अपने मीटर संबंधित जानकारी दे सकते हैं। आप के संयुक्त सचिव रूबेन मेसक्रिन्हास ने बताया कि जैसे ही कोई अपने बिल और खपत की जानकारी साझा करता है, तो उसे दिल्ली में उतनी ही खपत पर आने वाले बिल की जानकारी मिल जाती है। हमने ऐसा सिस्टम विकसित किया है, जिससे ऑनलाइन जानकारी देने वालों की शिकायत मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री तक भी पहुंच जाए। इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर चुके रूबेन कहते हैं कि हमने आरे में भी यह तरीका अपनाकर बड़ी संख्या में पेड़ कटाई के खिलाफ बड़ी संख्या में आपत्ति दर्ज कराई थी।

बीएमसी पर नजर: हाल में 'आप' ने सभी लोकल स्तर के चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीएमसी चुनाव में अब 18 महीने का समय बचा है। ऐसे में, पार्टी दिल्ली मॉडल के जरिए मुंबई में भी जगह बनाने की कोशिश में है। आप दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर चुकी है। हालांकि, मुंबई में स्वास्थ्य के मुद्दे पर आंदोलन को प्रभावी बनाने में नाकाम साबित रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement