Latest News


मुंबई : बई में पिछले 7 वर्षों में (2013-2019) में 3945 इमारतें गिरीं, जिसमें 300 लोगों की मौत हो गई और 1146 अन्य घायल हो गए। वर्ष 2019 में मुंबई में 622 हादसे हुए जिसमें 51 लोग मारे गए और 227 घायल हो गए। आरटीआई कार्यकर्ता शकील शेख ने यह जानकारी दी।

वर्ष 2013 में मुंबई में कुल 531 इमारत दुर्घटना हुई, जिसमें 58 पुरुषों और 43 महिलाओं सहित कुल 101 लोग मारे गए थे। जबकि 183 लोग घायल हुए थे। 2014 में कुल 343 इमारतें व चाल गिरीं, जिसमें कुल 21 लोग मारे गए थे। कुल 100 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2015 में 417 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 15 लोग मारे गए और 120 लोग घायल हुए थे। वर्ष 2016 में 486 इमारत हादसों में 24 लोगों की मौत और 172 लोग घायल हुए थे।

साल 2017 इमारत हादसों में कुल 66 लोग मारे गए थे, जबकि 165 घायल हुए थे। इसी तरह वर्ष 2018 में 619 इमारत व चाल दुर्घटना हुई जिसमें 15 लोगों की मौत हुई और 79 लोग घायल हुए थे


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement