Latest News

   कोरोना वायरस के बढ़ते फैलाव के मद्देनजर पुणे जिलाधिकारीकार्यालय ने इस साल भोर, मुलशी, मावल और जुन्नर जैसे कई पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के आने पर रोक लगाई है। इसका मनाही आदेश भी जारी किया गया है। इसके बावजूद बरसाती सैर सपाटे के लिए मशहूर लोनावला में आ धमके 40 सैलानियों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। इसमें ज्यादातर सैलानी मुंबई के रहनेवाले हैं।

लोनावला में हर साल बरसात के मौसम में राज्यभर से लाखों सैलानी बरसाती सैर सपाटे के लिए आते हैं। या साल कोरोना की महामारी के चलते जिला प्रशासन ने सैलानियों के यहां आने पर रोक लगाई है। इसके बाद भी बरसाती सैर सपाटे के लिए कई सैलानी भुशीडैम, राजमाची पॉईंट, सहारा ब्रिज, तुंगारली जैसे जगहोंं पर पहुंच रहे हैैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement