Latest News

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉकडाउन के लंबे चरणों के बाद अनलॉक के दौर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की भरसक कोशिश की जा रही है। इकॉनमी के रुके पहिए को चलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मजदूरों को कार से, यहां तक कि फ्लाइट का टिकट देकर भी बुलाया जा रहा है।
लॉकडाउन से परेशान होकर जो मजदूर भारी मशक्कत के बाद किसी तरह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अपने गांव गए थे। कई मजदूर तो पैदल ही अपने घर आ गए थे। वे अब ट्रेनों के टिकट न मिल पाने के कारण लौट नहीं पा रहे हैं। बिल्डर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए उन्हें खास तौर पर बुला रहे हैं। कुछ अन्य उद्योगों में भी गए हुए मजदूरों को इस तरह बुलाने की जुगत की जा रही है।

लॉकडाउन के चलते गांव चले गए स्टाफ को वापस बुलाने के लिए बिल्डर उन्हें फ्लाइट के टिकट दे रहे हैं। फिलहाल यह सुविधा साइड सुपरवाइजर या अन्य प्रमुख पदों पर काम करने वाले स्टाफ को दी जा रही है। रौनक ग्रुप के राजन बांदेकर ने कहा, ‘हमने अपने 10-12 स्टाफरों को फ्लाइट से बुलाया। अन्य लोगों को गाड़ी से बुलाया। हालांकि काम में अभी गति नहीं है, लेकिन इन्हें वापस बुलाना जरूरी था। सरकार के हवाई किराए को नियंत्रित करने की बदौलत हम अपने कुछ स्टाफ को यह सुविधा दे पा रहे हैं।’ बिल्डर असोसिएशन ऑफ इंडिया के आनंद गुप्ता ने बताया, ‘हमने अपने तमाम मजदूरों को गाड़ियों से बुलाया है। करीब 150 लेबर आ चुके हैं।’



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement