Latest News

कानपुर :  पुलिस ने ऐलान किया है कि जो शख्स कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को इस इनाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि विकास दुबे का ठिकाना बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा. फिलहाल, विकास दुबे के बारे में पता लगाने के लिए कई लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है.

असल में, कानपुर में चौबेपुर के जिस थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों की हत्या को अंजाम दिया है, उसी थाने में उसके के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं. कानपुर में इस मुठभेड़ के बाद विकास दुबे यूपी पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड बन गया है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement