मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथी मौलाना मुजीब-उर-रहमान की हत्या
कराची : पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को खूंखार आतंकी और 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथी की कथित तौर पर हत्या कर दी है। इस बारे में शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आई है। आतंकी मौलाना मुजीब-उर-रहमान जमुरानी बलूचिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के ही जमात-उद-दवा के लिए काम करता था और कई बलूचों की हत्या में शामिल था। भारत में जम्मू-कश्मीर में होने वाले हमलों के लिए आतंकी ट्रेनिंग देने के मामले में भी उसका नाम था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद का दायां हाथ माने जाने वाले जमुरानी पर कराची में अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इस हमले में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आतंकी के रूप में पहचाना गया था। वह बलूचिस्तान के मकरान क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा का का मुखिया था। उसके तार इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं। आरोप है कि वह भारत में जम्मू-कश्मीर में हमलों के लिए भी आतंकियों को ट्रेनिंग देता था।