Latest News

मुंबई  : मुंबई के नरीमन पॉइंट के पास बैंक ऑफ बहरीन ऐंड कुवैत में सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा है क्योंकि बैंक जिस बिल्डिंग में है वह 14 मंजिला है। बैंक के पूरे परिसर में धुआं भरा है। अभी आग बुझाने के प्रयास जारी हैं इसलिए बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि बैंक का एरिया 4000 स्क्वॉयरफीट पर है। राहत की बात यह है कि सुबह के समय बैंक बंद था इसलिए वहां कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। अधिकारियों की मानें तो आग अभी भूतल पर स्थित बैंक के सर्वर रूम के उपकरणों तक ही सीमित है। बैंक की बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड समेत 14 मंजिल हैं। बैंक के पूरे क्षेत्रफल में धुआं भरा है। खिड़कियों और दरवाजों पर आग धधक रही है। बैंक का शटर और दरवाजे बंद थे इसलिए उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा जा सका।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement