Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी हैं। गुरुवार को राज्य में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 3,752 कोरोना के मामले सामने आएं हैं। जबकि 100 लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं। राज्य की राजधानी मुंबई में आज 1,288 मामले बढ़े हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,20,504 पर पहुंच गई हैं। राज्य में 53,901 सक्रीय मामले हैं। वहीं आज 1672 मरीज कोरोना मुक्त हो गए हैं, उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 60,838 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं। 

वहीं राज्य में मृतकों की बात करें तो यहां अब तक कोरोना से 5,751 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अकेले मुंबई में 3,311 लोगों ने अपनी जान गवाईं हैं। राज्य में आज हुई मौतों में 67 मुंबई, भिवंडी 27, ठाणे 4, वसई विरार 1 और नागपुर का 1 मृतक शामिल हैं। राज्य में आज हुई मौतों में से 66 पुरुष और 34 महिलाएं शामिल हैं। जिसमें 45 मृतकों की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हैं। जबकि 46 मृतकों की उम्र 40 से 59 के बीच की हैं। वहीं 9 मृतकों की उम्र 40 साल से कम है। राज्य में कोरोना मुक्त होने का दर 50.49 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 4.77 प्रतिशत है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement