Latest News

मुंबई : मुंबई सहित पूरे राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. एमएमआर  में सोमवार को कोरोना के 4242 जबकि पूरे राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 5,071 कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का कोरोना पर मात देना दर्शाता है कि कोरोना का प्रभाव कम होता जा रहा है.  अब तक पूरे राज्य में कोरोना के 56,049 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. इससे पहले 29 मई को पूरे राज्य में 8381 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. 15 दिन के भीतर यह दूसरा अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर अपने घर गये हैं. 

सोमवार को मुंबई मंडल से 4242 (अब तक कुल 49 हजार 976)  पुणे मंडल से 568 कुल 8430), नासिक मंडल से 100 (कुल  2365), औरंगाबाद मंडल से 75  (कुल 1945), कोल्हापुर मंडल से  24 कुल 1030), लातूर मंडल 11 ( कुल 444), अकोला मंडल 22 (कुल 2048), नागपुर मंडल 29 (कुल 911) मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में  कोरोना का  पहला मरीज मिलने के ठीक 3 महीने बाद मरीजों के कोरोना से स्वस्थ होने की दर 47.2  फीसदी हो गई है. 

मुंबई के 7 वार्डों में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 को पहले ही पार हो चुकी है, लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए के पूर्व वार्ड जिसके अंतर्गत विलेपार्ले पूर्व, जोगेश्वरी पूर्व, अंधेरी पूर्व का क्षेत्र आता है यहां  कोरोना मरीजों की संख्या 4076  हो गई है. 27 मई  को के पूर्व में कोरोना मरीजों की संख्या 1875 एक महीने से कम समय में यहां कोरोना के मामले में 209 प्रतिशत का उछाल आया है. दूसरे स्थान पर जी उत्तर वार्ड दादर है जहां कोरोना के 3834 केस हो गए हैं. यहां के  मोगरापाडा, मरोल पाइपलाइन, इंदिरा नगर, मेघवाडी, शिव टेकड़ी, सरस्वती चाल, मालपा ड़ोंगरी, शास्त्री नगर, हनुमान नगर, में लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने का खामियाजा अब भुगतना पड़ रहा है.  

शिवसेना के स्थानीय नगरसेवक अनंत नर का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में भी लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किए.  पुलिस ने भी कठोरता से लाँकडाउन का पालन कराने में असफल रही. इस इलाके में 26 होटल हैं जहां पर वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से आने वाले नागरिकों को क्वारंटाइन किया जाता है. सहायक आयुक्त प्रशांत सकपाल का कहना है कि जो लोग होटलों में ठहरे हैं एक सप्ताह के आयसोलेशन पीरियड के बाद नागरिकों की जांच कर  उनके जाने दिया जाता है. होटल स्टाफ की भी जांच की जा रही है. बाहर से लोग लगातार आ रहे हैं   जिसमें से बहुत लोग पॉजिटिव भी होते हैं. इसलिए यहां कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा दिख रही है. 

मुंबई में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों की लोकल यात्रा को सुगम बनाने के लिए बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त संजीव जयसवाल ने एमएमआर के सभी मनपा आयुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की. मुंबई में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में एम एम आर में रहते हैं. सोमवार से मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन शुरू की गई है जिसमें अत्यावश्यक सेवा वाले कर्मचारियों को यात्रा की अनुमति दी गई है. जयसवाल ने सभी से अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों जिसमें मंत्रालय, बीएमसी, पुलिस, अस्पताल कर्मी. बेस्ट,  ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा.  इन कर्मचारियों को क्यूएआर कोड आधारित ईपास की सुविधा दी जा रही है. स्थानीय मनपा अपनी सीमा के स्टेशनों पर थर्मल स्क्रीनिंग करें , रेलवे स्टेशन परिसर के 150  मीटर के भीतर किसी फेरीवालों को न बैठने दें. मुंबई में 24 घंटे के दौरान 1067 नये मरीज मिले हैं जबकि 68 मरीजों की मौत हो गई. मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 59,293 हो गई है. मृतकों की संख्या 2250 पहुंच गई. एक्टटिव मरीज 26,828 और. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 30,125 हो गई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement