मुंबई : तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या
मुंबई : मुंबई पिछले तीन दिन से कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से वृद्धि हुई है. तीन दिन में 4153 मरीज मिले हैं. कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 22, 746 हो गई है. मंगलवार को 43 मरीजों की जान चली गई. कोरोना से मृतकों की संख्या 800 हो गई है. बेस्ट कर्मचारियों के हड़ताल की चेतावनी अभी खत्म ही हुई थी कि 9 और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए. बेस्ट कर्मचारियों के संक्रमित होने की संख्या 137 हो गई है. बेस्ट पीआरओ के अनुसार बेस्ट उपक्रम के 62 कर्मचारी कोरोना से ठीक हुए हैं. हालांकि बेस्ट को कोरोना के कारण अपने 8 कर्मचारियों को खोना पड़ा है. इस बीच बीएमसी ने अनुदान स्वरुप बेस्ट को 125 करोड़ रुपये जारी किए हैं. बीएमसी बजट में बेस्ट को 1500 करोड़ रुपये देने का नियोजन किया था जिसमें से 125 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर काम करने वाले स्टाफ का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला है. संक्रमित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी दोनों को होम क्वारंटाइन होना है मुंबई में बीएमसी के सहयोग से तैयार किए जा रहे जम्बो सुविधा केंद्र जिसमें वर्ली नेहरू प्लेटोरियम, रेस कोर्स, बीकेसी-एमएमआरडीए, नेस्को और सेवन हिल्स अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाएगा. प्रत्येक जम्बो केंद्रा पर 50 निवासी डॉक्टर, निजी अस्पतालों के 100 मनोचिकित्सक, श्वसन रोग विशेषज्ञ, आइसीयू विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे. इन सुविधा केंद्रों पर अन्य स्टाफ को नियुक्त से पूर्व ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा.