Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 1,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 29,100 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बयान में कहा कि 49 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 1,068 हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को 505 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। छुट्टी पा चुके लोगों की तादाद अब 6,564 हो गई है। बयान में कहा गया है कि 49 में 36 लोगों की मौत मुंबई में हुई। इसके अलावा संक्रमण के 1,576 नए मामलों में से 933 मामले मुंबई से सामने आए हैं। राज्य में अब तक दो लाख 50,436 लोगों की जांच की जा चुकी है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement